Wednesday, September 8, 2010

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत से ठीक एक महीना पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश कलमाड़ी ने उम्मीद जताई कि तमाम अड़चनों से निपटकर खेलों का सफल आयोजन किया जाएगा। वहीं गुड़गांव मेट्रो लिंक का उद्घाटन करने के बाद शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा कि अब हमें राष्ट्रमंडल खेलों के सफल आयोजन की दुआ करते हुए इसके सकारात्मक पक्षों का जश्न मनाना चाहिए।
खेलों के प्रचार के लिए आयोजित एक समारोह में कलमाड़ी ने कहा कि थोड़ी बहुत अड़चनें भले ही है लेकिन सब कुछ ढर्रे पर है। नकारात्मक प्रचार से चिंतित कलमाड़ी ने खेलों को सफल बनाने के लिए स्कूल और कालेज के छात्रों से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा, 'सारा बुनियादी ढांचा तैयार हो चुका है। सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि यहां आकर खुश होकर गए हैं। राष्ट्रमंडल खेल समन्वय आयोग ने भी तैयारियों पर संतोष जताया है। अब हमें शहर के लोगों का साथ चाहिए।' दीक्षित ने कहा, 'मैं बहुत आशावादी हूं। दिल्ली अच्छे से तैयार हो रही है। हम बेहतरीन खेलों की मेजबानी करेंगे। यदि मीडिया से भी सहयोग मिलेगा तो और अच्छा होगा।'

No comments:

Post a Comment